Kislay Komal's Blog

अब क्या सोचे, क्या होना है, जो होगा, अच्छा होगा

अब क्या सोचे, क्या होना है, जो होगा, अच्छा होगा
पहले सोचा होता पागल, अब रोने से क्या होगा !

यार से ग़म कहकर तो खुश हो, लेकिन तुम ये क्या जानो
तुम दिल का रोना रोते थे, वो दिल में हँसता होगा !

आज किसी ने दिल तोडा तो हम को जैसे ध्यान आया
जिसका दिल हमने तोडा था वो जाने कैसा होगा !

मेरे कुछ पल मुझको दे दो, बाकी सारे दिन लोगों
तुम जैसा जैसा कहते हो, सब वैसा वैसा होगा !

अब क्या सोचे, क्या होना है, जो होगा, अच्छा होगा
पहले सोचा होता पागल, अब रोने से क्या होगा !

- Javed Akhtar

Singer: Nusrat Fateh ali khan

Album: Sangam

Kislay Komal's Blog